Breaking News

शराब पीकर बस चलाने से यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुआ बड़ा हादसा…

 

मथुरा यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा हो गया है। यहां दिल्ली से बिहार जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में दो व्यक्ति और एक बच्चा है। घायलों में 9 की हालत बिगड़ने पर उनको इलाज के लिए आगरा रेफर किया गया है।

देर रात शिव प्रकाश टूर एंड ट्रैवल की डबल डेकर बस (BR 07 PC6793) दिल्ली के नरेला से बिहार के पूर्णिया जा रही थी। बस थाना सुरीर क्षेत्र के माइल स्टोन 89 के करीब पहुंची, तभी बेकाबू होकर पलट गई। पलटने के बाद बस एक्सप्रेस-वे पर करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। सवारियां बचाने के लिए आवाज लगाने लगीं। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

हादसे की सूचना मिलते ही DM पुलकित खरे और SSP शैलेश पांडे पुलिस फोर्स और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम लेकर मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में राहगीरों की मदद से घायलों को बस से निकाला गया। उन्हें एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से 9 की हालत गंभीर होने के कारण आगरा रेफर कर दिया।

हादसे में घायल एक यात्री ने बताया कि जिस वक्त हादसा हुआ, सब सोए थे। अचानक तेज आवाज आई और हम सब एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे। जब तक कुछ समझ पाते, बस में चीख-पुकार मच चुकी थी। ड्राइवर ने बस चलाने से पहले ही शराब पी थी। उसे बोतल फेंकते हुए देखा था।

About NW-Editor

Check Also

SBI के करीब 4,000 ग्राहकों की निजी जानकारी लीक, डार्क वेब पर मिले नाम, मोबाइल नंबर और पते

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंकों में शामिल भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के करीब 4,000 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *