Breaking News

रक्त के अभाव में तड़प रहे मरीज को मिला जीवनदान, सर्व फॉर ह्यूमैनिटी के सदस्यों ने किया रक्तदान

फतेहपुर। जिले में रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों के लिए एक बार फिर मानवता की मिसाल देखने को मिली। ‘सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन’ के सदस्यों ने समय रहते रक्तदान कर एक मरीज की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जानकारी के अनुसार, एक मरीज को तत्काल ए पॉजिटिव (A+) रक्त की आवश्यकता थी, लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद रक्त उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। मरीज के परिजनों ने जब ‘सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन’ से संपर्क किया, तो संस्था के सदस्य तुरंत मदद के लिए आगे आए। संस्था के सदस्य जिशान शेख और सौरभ मौर्य मानस रक्त केंद्र पहुंचे और स्वैच्छिक रक्तदान कर मरीज की सहायता की। रक्त उपलब्ध होने के बाद मरीज के परिजनों ने राहत की सांस ली और संस्था के इस मानवीय कार्य की सराहना की। इस अवसर पर संस्था के गुरमीत सिंह, आकांक्षा तथा मानस रक्त केंद्र की टीम से अमन, अनामिका पाल, अंजलि और विष्णु मौजूद रहे। सभी ने लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है।
संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान महादान है और समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान देना चाहिए।

About NW-Editor

Check Also

स्मारक व सड़कों पर दर्ज हो वीरों का नाम: विद्या भूषण

– पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की हुई मासिक बैठक – बैठक को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *