Breaking News

पान-गुटखा थूकने के दौरान हादसा

सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना कोतवाली देहात के अभियाकला स्थित फोरलेन डायवर्जन के पास बीती रात नौ बजे के करीब हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक सुल्तानपुर से लंभुआ की ओर जा रहा था। उसने पान-गुटखा खाया था और जैसे ही थूकने के लिए अपना सिर दाहिनी ओर निकाला, पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक बाइक सहित वाहन के पहिए के नीचे आ गया। सिर पर पहिया चढ़ने से मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।

About NW-Editor

Check Also

स्वच्छ पर्यावरण–स्वस्थ जीवन का संदेश: जिला विज्ञान क्लब सुल्तानपुर ने बच्चों में जगाई वैज्ञानिक चेतना”

सुल्तानपुर। जिला विज्ञान क्लब सुल्तानपुर द्वारा स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन विषय पर आधारित वैज्ञानिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *