Breaking News

पान-गुटखा थूकने के दौरान हादसा

सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना कोतवाली देहात के अभियाकला स्थित फोरलेन डायवर्जन के पास बीती रात नौ बजे के करीब हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक सुल्तानपुर से लंभुआ की ओर जा रहा था। उसने पान-गुटखा खाया था और जैसे ही थूकने के लिए अपना सिर दाहिनी ओर निकाला, पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक बाइक सहित वाहन के पहिए के नीचे आ गया। सिर पर पहिया चढ़ने से मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।

About NW-Editor

Check Also

धर्मगुरुओं के अपमान पर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, जुलूस निकालकर प्रशासन को दी चेतावनी

सुल्तानपुर। प्रयागराज के माघ मेले में ज्योतिपीठ जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी के साथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *