Breaking News

सुल्तानपुर में बाल झड़ने की समस्या से परेशान युवती ने उठाया खौफनाक कदम

सुल्तानपुर में बाल झड़ने की समस्या से परेशान एक युवती ने कथित तौर पर फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवती लंबे समय से बाल झड़ने की समस्या को लेकर तनाव में थी और अक्सर सिर पर टोपी पहनकर रहती थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

परिजनों के मुताबिक, युवती अपनी समस्या को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह घर से बाहर निकलते समय भी सिर ढककर रखती थी। इसी परेशानी के चलते उसने यह कदम उठाया। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है और परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

About NW-Editor

Check Also

धर्मगुरुओं के अपमान पर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, जुलूस निकालकर प्रशासन को दी चेतावनी

सुल्तानपुर। प्रयागराज के माघ मेले में ज्योतिपीठ जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी के साथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *