Breaking News

नवागत यातायात प्रभारी के एक्शन से मचा हड़कंप

  • सघन वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहनों के चालान, कई वाहन सीज

इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर तथा अपर पुलिस अधीक्षक अभय नाथ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में शहर में यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। क्षेत्राधिकारी यातायात राम गोपाल शर्मा के नेतृत्व में नवागत यातायात प्रभारी संजय कुमार ने अपनी टीम के साथ विभिन्न प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर सघन वाहन जांच की। अचानक शुरू हुए इस विशेष अभियान से नियमों की अनदेखी कर वाहन चलाने वालों में हड़कंप मच गया। दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच के दौरान बड़ी संख्या में ऐसे वाहन चालक पकड़े गए जो बिना आवश्यक दस्तावेजों के वाहन चला रहे थे या यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। अभियान के दौरान दर्जनों वाहनों के चालान किए गए, जबकि आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत न कर पाने वाले कई वाहनों को सीज करने की कार्रवाई भी की गई। पुलिस टीम ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने तथा वाहन से संबंधित सभी दस्तावेज साथ रखने के प्रति जागरूक किया। नवागत यातायात प्रभारी संजय कुमार ने स्पष्ट कहा कि सड़क सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन कर स्वयं और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। इस दौरान यातायात प्रभारी संजय कुमार के साथ कांस्टेबल दुर्गेश कुमार, कांस्टेबल अमित कुमार, कांस्टेबल मनोज कुमार सहित यातायात पुलिस का भारी बल मौजूद रहा। पुलिस टीम ने शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों की सघन जांच कर यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का प्रयास किया। यातायात विभाग की इस कार्रवाई से नियम तोड़ने वालों में खलबली मची रही, वहीं आम नागरिकों ने सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए गए अभियान की सराहना की।

About NW-Editor

Check Also

मानिकपुर मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक का कहर

मां समेत तीन लोग सड़क हादसे में घायल ब्यूरो संजीव शर्मा- अनिल यादव इटावा में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *