Breaking News

मां की डांट के बाद किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम, घर में फंदे से लटका मिला शव

फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के कुआंपार गांव में बुधवार शाम मां की डांट से आहत होकर कक्षा आठ में पढ़ने वाली 15 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था।

कुआंपार निवासी फूलचंद निषाद की 15 वर्षीय पुत्री सविता स्कूल से लौटने के बाद घर में खेल रही थी। इसी दौरान उसकी मां ने उसे भैंस को चारा डालने के लिए कहा। खेल में व्यस्त होने के कारण बच्ची ने तत्काल मां की बात नहीं मानी, जिस पर मां ने उसे डांट दिया। बताया जा रहा है कि मां की डांट से आहत होकर सविता ने घर के अंदर फांसी लगा ली।

घटना के समय उसकी मां और बहन खेत में चारा लेने गई थीं। वहीं, पिता और भाई प्रदेश से बाहर नौकरी करते हैं। इसके चलते घर पर घटना के समय कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। शाम करीब पांच बजे घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

सविता के परिवार में दो भाई और दो बहनें हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनोद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About NW-Editor

Check Also

भारत के परमाणु जखीरे में बढ़ोतरी का अनुमान, 190 हथियारों के साथ 35 और वॉरहेड बनाने की क्षमता

नई दिल्ली। भारत की परमाणु क्षमता को लेकर एक नई अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट में बड़ा अनुमान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *