Breaking News

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर हुई मौत

फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के ग्राम महाखेड़ा मजरे कौंडर में बुधवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 38 वर्षीय बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार बांदा जनपद के थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव बड़ी लोहार निवासी स्वर्गीय रामनरेश सिंह का पुत्र रणधीर सिंह कानपुर की एक गत्ता फैक्ट्री में काम करता था। बताया जाता है कि बुधवार रात करीब 10 बजे वह बाइक से अपने गांव लौट रहा था।

जैसे ही वह महाखेड़ा मजरे कौंडर गांव के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रणधीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद वाहन चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की जिंदगी खत्म; परिवारों में मचा कोहराम

खागा, फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के बहराइच कोल्ड स्टोर के सामने हुए भीषण सड़क …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *