खागा, फतेहपुर। विद्युत वितरण खंड, यमुना नगर खागा में तैनात निलंबित टीजी-2 कर्मचारी ओम प्रकाश मौर्य के खिलाफ बिजली विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए अंतिम चेतावनी जारी की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय में ड्यूटी पर उपस्थित होकर योगदान आख्या प्रस्तुत नहीं करने पर उनकी सेवा समाप्त करने की संस्तुति की जाएगी।
अधिशासी अभियंता महावीर सिंह की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ओम प्रकाश मौर्य (सैप आईडी 17804593) को 26 दिसंबर 2025 को बहाल करते हुए उपखंड अधिकारी असोथर से संबद्ध किया गया था। इसके बावजूद मौर्य ने अब तक विभाग में योगदान आख्या प्रस्तुत नहीं की है और 10 सितंबर तक बिना सूचना के अनुपस्थित चल रहे हैं।
विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ओम प्रकाश मौर्य को अंतिम अवसर दिया है। उन्हें निर्देशित किया गया है कि विज्ञप्ति प्रकाशित होने के दो कार्य दिवस के भीतर उपखंड अधिकारी असोथर से प्रमाणित योगदान आख्या के साथ खंडीय कार्यालय में उपस्थित हों।
चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित अवधि में वह कार्यालय में उपस्थित होकर योगदान आख्या प्रस्तुत नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ सेवा समाप्त करने की संस्तुति कर दी जाएगी।
विद्युत विभाग की इस कार्रवाई से लंबे समय से ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे कर्मचारी पर अब नौकरी जाने का खतरा मंडराने लगा है।
News Wani
