Breaking News

पत्नी को ससुराल भेजने से इनकार पर बवाल, मायके में घुसकर लाठी-डंडों से किया हमला

खागा, फतेहपुर। थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र के काशीदासपुर टिकरी गांव में पत्नी को मायके से घर ले जाने को लेकर हुआ विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि पत्नी के घर लौटने से इनकार करने पर उसके पति ने अपने गांव से करीब सात लोगों को बोलेरो कार से बुला लिया। सभी लोग कथित तौर पर लाठी-डंडे, पत्थर और धारदार हथियार लेकर पहुंचे और घर में मौजूद लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

हमले में जाबिर अली (60) के सिर में गंभीर चोट आई है। वहीं मकसूद (50) का सिर फटने के साथ पैर में फ्रैक्चर होने की बात सामने आई है। नौशाद (40) का हाथ भी बुरी तरह जख्मी हुआ है। बचाव के लिए पहुंचे इरशाद (50) को भी सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की सक्रियता से आरोपी मौके से फरार होने में सफल नहीं हो सके। घायलों को उपचार के लिए हथगाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

बताया जा रहा है कि महिला का विवाह करीब तीन वर्ष पहले हुआ था। आरोप है कि वह मायके आने के बाद वापस ससुराल जाने को तैयार नहीं थी। इसी बात को लेकर पति फोन कर उसे घर लौटने के लिए कह रहा था। पत्नी के इनकार करने के बाद कथित रूप से उसने अपने गांव रहमतपुर खखरेरू से लोगों को बुलाया और विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About NW-Editor

Check Also

भारत के परमाणु जखीरे में बढ़ोतरी का अनुमान, 190 हथियारों के साथ 35 और वॉरहेड बनाने की क्षमता

नई दिल्ली। भारत की परमाणु क्षमता को लेकर एक नई अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट में बड़ा अनुमान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *