Breaking News

अहमदपुर कुसुंभा में लगा स्वास्थ्य शिविर, 200 से अधिक ग्रामीणों की हुई जांच

धाता, फतेहपुर। इलाज और जांच के लिए ग्रामीणों को दूर न जाना पड़े, इसके लिए गुरुवार को अहमदपुर कुसुंभा गांव में स्वास्थ्य महाअभियान चलाया गया। एसबीआईएफ संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स पहल के तहत मोबाइल मेडिकल यूनिट टीम सीएसआई की ओर से लगाए गए बहुविशेषज्ञता स्वास्थ्य शिविर में दो सैकड़ा से अधिक ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया और चिकित्सकों से परामर्श लिया।

शिविर में ग्रामीणों की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ विभिन्न गंभीर बीमारियों की आशंका को देखते हुए कई महत्वपूर्ण पैथोलॉजी जांच भी की गईं। ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, विडाल टेस्ट, एसजीओटी, एसजीपीटी, यूरिया, क्रिएटिनिन, कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स समेत अन्य जांच की गईं। टाइफाइड की जांच के साथ ग्रामीणों के लिए नेत्र परीक्षण की सुविधा भी उपलब्ध रही।

जांच के बाद मरीजों को आवश्यक दवाएं और चिकित्सकीय सलाह दी गई। स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों को बीमारियों से बचाव, नियमित स्वास्थ्य जांच और समय पर उपचार कराने के प्रति जागरूक किया। जरूरतमंद मरीजों को आगे की चिकित्सा के लिए उचित सलाह और रेफरल भी दिया गया।

गांव की सीएचओ अंजली ने ग्रामीणों को शिविर तक पहुंचाने और स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं पंचायत मित्र प्रबल प्रताप तोमर और ग्रामवासियों ने भी शिविर के आयोजन में सहयोग किया।

प्रोजेक्ट मैनेजर मृत्युंजय पांडेय ने बताया कि मोबाइल मेडिकल यूनिट का उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में लोगों को उनके घर के नजदीक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। गांव में ही स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा मिलने पर ग्रामीणों ने स्वास्थ्य टीम के प्रयासों की सराहना की।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में रेलवे लाइन पर मिला 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान कराने में जुटी पुलिस

फतेहपुर। रेलवे ट्रैक पर मंगलवार शाम एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *