Breaking News

खेत में जहरीले कीड़े ने वृद्ध को डंसा, कुछ देर बाद हुई मौत

फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के ग्राम चक मुगल में खेत की ओर गए 65 वर्षीय वृद्ध की जहरीले कीड़े के काटने से मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में मातम छा गया। ग्रामीणों के बीच भी घटना को लेकर चर्चा रही।

जानकारी के अनुसार चक मुगल गांव निवासी हीरालाल का पुत्र जगरूप बुधवार शाम खेत की ओर गया था। बताया जा रहा है कि खेत में काम करने के दौरान किसी जहरीले कीड़े ने उसे काट लिया। कीड़े के काटने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और वह कुछ ही देर में अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा।

आसपास मौजूद लोगों ने जब वृद्ध को खेत में पड़ा देखा तो इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी हालत काफी बिगड़ चुकी थी। कुछ ही देर बाद जगरूप ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

वृद्ध की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों की भी मौके पर भीड़ जुट गई। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थरियांव पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

ग्रामीणों का कहना है कि खेतों और आसपास के इलाकों में बारिश के मौसम के दौरान जहरीले कीड़े-मकौड़ों की सक्रियता बढ़ जाती है। ऐसे में खेतों में काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। घटना के बाद गांव के लोगों में भी दहशत का माहौल है।

About NW-Editor

Check Also

भारत के परमाणु जखीरे में बढ़ोतरी का अनुमान, 190 हथियारों के साथ 35 और वॉरहेड बनाने की क्षमता

नई दिल्ली। भारत की परमाणु क्षमता को लेकर एक नई अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट में बड़ा अनुमान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *