महोबा मुख्यमंत्री द्वारा जनपद गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया एवं वीडियो कान्फ्रेसिंग /लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से यह निर्देश दिए गये हैं, कि जनपदों में हुई वर्षा/अतिवृष्टि/बाढ़ आदि से हुई फसल क्षति से प्रभावित कृषकों को ऑनलाईन पेमेण्ट के द्वारा एवं डमी चैकों का वितरण जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कृषकों को कृषि निवेश अनुदान का वितरण कराया जाये। जनपद महोबा में वर्षा/अतिवृष्टि से प्रभावित कृषकों को कृषि निवेश अनुदान वितरण किए जाने हेतु युद्ध स्तर पर तहसीलों के द्वारा फीडिंग का कार्य तत्काल किया जाये। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में वीडियो कान्फ्रेसिंग / लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से जनपद के जनप्रतिनिधि जयप्रकाश अनुरागी, जिला पंचायत अध्यक्ष, व संतोष चौरसिया, नगर पालिका अध्यक्ष, व मुख्य विकास अधिकारी, तहसीलदार आदि उपस्थिति थे जिनके द्वारा लाभार्थियों को डमी चेकों का वितरण किया गया एवं उपजिलाधिकारी /तहसीलदार को निर्देश दिये है कि इसी क्रम में आगे भी प्रभावित कृषकों को डमी चैकों के माध्यम से वितरण की कार्यवाही सम्पादित की जाये तथा आमजनमानस / प्रभावित परिवारों /कृषकों को भी इसकी जानकारी प्रदान की जाये। सभी उपजिलाधिकारी/तहसीलदार यह ध्यान दे की किसी भी प्रभावित कृषक का नाम फीड़िग में छुटने ना पाये।
News Wani
