Breaking News

महोबा में मिशन शक्ति फेज-6.0 का शुभारंभ, महिला सशक्तिकरण के संदेश के साथ निकली जागरूकता रैली; पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना

महोबा। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को जनपद महोबा में मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 का शुभारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने हरी झंडी दिखाकर महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता रैली को रवाना किया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संतोष चौरसिया, अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह, अपर जिलाधिकारी इन्द्र नन्दन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी बलराम कुमार तथा क्षेत्राधिकारी नगर रविकांत गोंड उपस्थित रहे। रैली में महिला पुलिसकर्मियों, स्थानीय महिलाओं, एएनएम, वन स्टॉप सेंटर, आशा वर्कर्स और प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। रैली कोतवाली नगर से प्रारंभ होकर तहसील चौराहा, आल्हा चौक, रामकथा मार्ग और ऊदल चौक होते हुए सुभाष चौक तक निकाली गई। इस दौरान पंपलेट एवं तख्तियों के माध्यम से आमजन को महिलाओं और बालिकाओं के अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न विभागों के समन्वय से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना है। मिशन शक्ति फेज-6.0 के माध्यम से महोबा पुलिस महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का प्रयास कर रही है। रैली के जरिए आमजन को महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।

About NW-Editor

Check Also

महोबा में पत्रकारों की बैठक में संगठन विस्तार और एआई तकनीक पर मंथन, निष्पक्ष पत्रकारिता पर जोर

महोबा। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की महोबा जिला इकाई की त्रैमासिक बैठक एवं आर्टिफिशियल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *