Breaking News

मंदिर की जमीन गैर समुदाय को विक्रय किए जाने का आरोप

– कस्बे के लोगों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर डीएम को सौंपा ज्ञापन
–  कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते कस्बावासी।
फतेहपुर। ग्राम कस्बा कोड़ा बाहर क्षेत्र स्थित त्रिलोकीनाथ जी विराजमान मंदिर की भूमि को सर्वराकार द्वारा गैर समुदाय को विक्रय किए जाने का आरोप लगाते हुए कस्बावासियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया तत्पश्चात जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जमीन को कब्जा मुक्त कराने व दोषियों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में कस्बावासियों ने बताया कि कस्बा कोड़ा बाहर क्षेत्र स्थित गाटा सं0 631 व 664 पर स्थित त्रिलोकीनाथ जी विराजमान मंदिर मलाकापुर के सर्वराकार योगेन्द्र प्रताप सिंह, मनीष प्रताप सिंह उर्फ बाबा, देवेन्द्र प्रताप सिंह अंशू, जितेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ जित्तू ने मंदिर की भूमि को मुस्लिम समुदाय के व्यक्तियों को अवैध तरीके से सौ-सौ रूपए के स्टाम्प पेपर पर करोड़ो रूपए लेकर राजस्व की चोरी करते हुए विक्रय कर दी है। जिससे मंदिर की वेशकीमती भूमि की क्षति हो रही है। कस्बावासियों ने आरोप लगाया कि उक्त लोग भूमाफिया है। इन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। कस्बावासियों ने मांग किया कि अवैध तरीके से विक्रय करने व अवैध कब्जा करने व करवाने पर रोक लगाई जाने के साथ ही मंदिर की संपत्ति को अवैध कब्जा मुक्त करवाने का आदेश दिया जाए। साथ ही मंदिर की संपत्ति को विक्रय करने वाले दोषियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज करावाकर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। इस मौके पर जय प्रकाश, अतुल जैन, आलोक कुमार, रमजान, ताहिर, शकील, रज्जन लाल, विकास जैन, तुफैल, धर्मेन्द्र कुमार भी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में महिला का मोबाइल छीनने का खुलासा, चोरी का फोन खरीदने वाला भी गिरफ्तार

फतेहपुर। शहर में काकादेव गली स्थित रेस्टोरेंट के सामने एक महिला का मोबाइल छीनकर फरार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *