Breaking News

आणंद सड़क हादसा: ट्रक और टेंपो की टक्कर में दो महिलाओं समेत चार की जान गई

नई दिल्ली। गुजरात के आणंद जिले में ट्रक और टेम्पो में टक्कर होने से 4 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही 5 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घटना के कारण को लेकर बताया कि, सोमवार की सुबह टेम्पो सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गया। जिसके कारण इतने लोगों की जान चली गई।

लोगों ने प्रशासन की कार्यवाही पर उठाया सवाल

वहीं, तारापुर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर मयूर शर्मा ने आगे बताया कि मरने वाले चार लोगों में एक 5 साल का बच्चा, दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल है; जबकि, अन्य 5 लोग घायल है। टेम्पो में सवार लोग दाहोद से मजदूरी करने के लिए जा रहे थे।

News Article Hero Image

यह फोटो एआई की मदद से बनाई गई है।
फिलहाल घायलों को तारापुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया है। इसके अलावा घटना को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि, यह इलाका हादसों के लिहाज से संवेदनशील है, लेकिन प्रशासन ने यहां कोई चेतावनी वाला साइन बोर्ड नहीं लगाया है।

About NW-Editor

Check Also

गुजरात के 32 स्कूलों को बम धमकी, ईमेल में ‘खालिस्तान’ के जिक्र से मचा हड़कंप

गुजरात के 32 स्कूलों में ईमेल के जरिए बम की धमकी दी गई है। वडोदरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *