Breaking News
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 512;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 46;

रेलवे स्टेशन पर लगी केन्द्र सरकार की होर्डिंग अराजकतत्वों ने फाड़ी

– रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, चर्चा रही तेज
– रेलवे स्टेशन में लगी फटी होर्डिंग का दृश्य।
फतेहपुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर में केंद्र सरकार की ओर से लगाई गई अब हम बनाते हैं स्वदेशी हथियार स्लोगन वाली प्रचार होर्डिंग को अराजकतत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। होर्डिंग के बीच का हिस्सा पूरा फटा हुआ मिलने के बाद स्टेशन परिसर और आसपास के क्षेत्रों में इसकी चर्चा तेज हो गई है। साथ ही रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के बगल में नए ब्रिज के पास लगी यह होर्डिंग देश की रक्षा उत्पादन क्षमता और स्वदेशी हथियार निर्माण में भारत की उपलब्धियों को दर्शाती थी। मंगलवार की रात होर्डिंग का हिस्सा फटा हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद लोगों ने इस पर नाराजगी जताई। वर्तमान समय में रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की भारी भीड़ पहुंच रही है। ऐसे में सार्वजनिक स्थलों पर लगे सरकारी प्रचार-प्रसार सामग्री को नुकसान पहुंचाए जाने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि किसी अराजक तत्व द्वारा जानबूझकर होर्डिंग को क्षति पहुंचाई गई हो सकती है। नागरिकों ने रेलवे प्रशासन एवं स्थानीय पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों की पहचान करने व स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग घटना के पीछे जिम्मेदार लोगों की पहचान किए जाने की मांग कर रहे हैं।

About NW-Editor

Check Also

सेवा-संकल्प दिवस पर व्यापार मंडल ने की जनसेवा

– महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण व वृद्धाश्रम में किया फल वितरण – वृद्धाश्रम में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *