Breaking News

चालान कार्रवाई से नाराज ट्रक चालकों ने हाईवे पर रोके वाहन, बड़ौरी टोल के पास लगा जाम

फतेहपुर। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर चालान किए जाने के विरोध में शनिवार को ट्रक चालकों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बड़ौरी टोल प्लाजा के पास ट्रक चालकों ने अपने वाहनों को हाईवे पर आड़े-तिरछे खड़ा कर जाम लगा दिया। देखते ही देखते कई अन्य ट्रक चालक भी प्रदर्शन में शामिल हो गए। जाम के कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।

ट्रक चालकों का आरोप है कि एआरटीओ विभाग की ओर से लगातार चालान किए जा रहे हैं। चालकों का कहना था कि कई मामलों में बिना उचित कारण बताए चालान कर दिया गया, जिससे उनमें नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसी के विरोध में शनिवार को चालकों ने बड़ौरी टोल प्लाजा के पास अपने वाहन खड़े कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

हाईवे पर अचानक ट्रकों के खड़े होने से यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। दोनों ओर वाहनों की कतार बढ़ने लगी और राहगीरों व अन्य वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे ट्रक चालकों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने चालकों से सड़क खाली करने की अपील करते हुए यातायात व्यवस्था बहाल कराने की कवायद शुरू की। काफी समझाने-बुझाने के बाद ट्रक चालकों ने अपने वाहन हाईवे से हटा लिए। इसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका। हालांकि करीब आधे घंटे तक हाईवे पर आवागमन प्रभावित रहा।

ट्रक चालकों ने चेतावनी दी कि यदि चालान के नाम पर जबरन कार्रवाई का सिलसिला जारी रहा तो वे दोबारा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में डेंगू से बचाव की पहल, 317 स्कूली बच्चों को दी गई होम्योपैथिक दवा

फतेहपुर। डेंगू व अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव को लेकर बुधवार को जनपद में जागरूकता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *