Breaking News

पत्रकारों की लंबित मांगों को लेकर लखनऊ में बड़ा आंदोलन, 75 जिलों के पदाधिकारी धरने में होंगे शामिल

फतेहपुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जिला इकाई की अहम बैठक शनिवार को रुद्र सदन खंभापुर स्थित जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ मां सरस्वती एवं अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती, अनुशासन और पत्रकार हितों को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला पदाधिकारियों की कम उपस्थिति पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमरजीत सिंह ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष से जवाब तलब किया। उन्होंने कहा कि संगठन में निष्क्रियता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंडल कमेटी के महामंत्री सुजान सिंह गौतम से उन्होंने कहा कि लगातार अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों से संपर्क कर उनकी जवाबदेही तय की जाए।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमरजीत सिंह ने बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश अपनी लंबित मांगों को लेकर जल्द ही लखनऊ मुख्यालय पर विशाल धरना-प्रदर्शन करने जा रहा है। इस धरने में प्रदेश के सभी 75 जनपदों के जिलाध्यक्ष अपनी पूरी टीम के साथ शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यह धरना संगठन के इतिहास का सबसे बड़ा प्रदर्शन होगा।

बैठक में संगठन की आगामी रणनीति को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष केके तिवारी ने निष्क्रिय पदाधिकारियों और सदस्यों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि वे अपने कार्यों में सुधार नहीं करते हैं तो उन्हें संगठन से निष्कासित कर दिया जाएगा।

इस दौरान नरेंद्र श्रीवास्तव, सुजान सिंह गौतम, जितेंद्र त्रिवेदी, सुरेश विश्वकर्मा, भूपेंद्र प्रताप सिंह, प्रवीण पांडेय, चेतन बाजपेई, मनोज मिश्रा, अखिलेश कुमार, शेखर अवस्थी, सत्यम सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक को मारी टक्कर, 23 वर्षीय युवक गंभीर घायल

फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के घरवासीपुर चौराहा के समीप बुधवार की सुबह ऑटो की चपेट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *