Breaking News

पांच किमी दूर मतदान केंद्र से परेशान ग्रामीण, डडिहा की बारातशाला में बूथ बनाने की मांग

फतेहपुर। लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बहुआ विकासखंड से एक अनूठी गुहार सामने आई है। ग्राम पंचायत गाजीपुर के मजरा डडिहा, वार्ड संख्या 14 और 15 के निवासियों ने मतदान केंद्र की अत्यधिक दूरी को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों की मांग है कि उनके गांव में स्थित बारातशाला को नया मतदान स्थल बनाया जाए, ताकि बुजुर्गों और महिलाओं को वोट डालने के लिए पांच किलोमीटर दूर न जाना पड़े।

ग्रामीणों के अनुसार वर्तमान में डडिहा गांव का मतदान केंद्र लगभग पांच किलोमीटर दूर दूसरे मजरा हसनपुर स्थित प्राथमिक पाठशाला मतदान केंद्र संख्या 22 में बनाया गया है। इतनी लंबी दूरी तय करके मतदान करने जाना खासकर बुजुर्गों, दिव्यांगों और महिला मतदाताओं के लिए बेहद कठिन चुनौती बन गया है।

जिलाधिकारी को भेजे गए प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि मजरा डडिहा में ही ग्राम पंचायत गाजीपुर द्वारा निर्मित बारातशाला का एक सुरक्षित, पक्का और सुविधायुक्त भवन उपलब्ध है। यदि प्रशासन आगामी चुनावों के लिए इस बारातशाला को नया बूथ (मतदेय स्थल) घोषित कर देता है, तो मतदाताओं को लंबी दूरी के सफर से राहत मिलेगी और क्षेत्र में मतदान प्रतिशत में भी अभूतपूर्व बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मतदाताओं की सुविधा और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से बारातशाला को मतदान केंद्र बनाए जाने पर गंभीरता से विचार किया जाए।

इस मौके पर रामलखन लोधी, धर्मेंद्र, अशोक कुमार, राजेश, हरीराम, चंद्रभान सिंह लोधी, प्रमोद कुमार, मानचंद, सत्यप्रकाश, अचल सिंह लोधी, बीरन सिंह लोधी, अरविंद सिंह, रज्जन विश्वकर्मा सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

बिंदकी में मानव सेवा की नई मिसाल, जरूरतमंदों के लिए अंतिम संस्कार तक की जिम्मेदारी उठाएगा न्यास

बिंदकी, फतेहपुर। नगर के समाजसेवी संगठन श्री बालाजी सेवा न्यास ने मानवता की सेवा की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *