Breaking News

आशा की किरण महिला कल्याण सेवा समिति के द्वारा आयोजित कॉफ़ी विथ रितिका में कोई विशेष चर्चा

 

बच्चों को मोबाइल की आदत से कैसे दूर करें…..

कॉफ़ी विद रितिका में रितिका गुप्ता ने आज अपने स्वर्गीय पिता जी श्री राम कृष्ण गुप्ता के जन्मोत्सव पर कॉफ़ी की रितिका के साथ की विशेष चर्चा कानपुर नगर की प्रमुख समाजसेवी संस्था “आशा की किरण” महिला कल्याण सेवा समिति की डायरेक्टर रितिका गुप्ता ने अपने कार्यालय में एक कार्यक्रम कॉफी विथ रितिका का आयोजन किया। जिसमें शहर की कई जानीमानी हस्तियां उपस्थित रही। कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य पर रितिका गुप्ता ने चर्चा करते हुए बताया कि समाज में मूल 2 बिन्दुओं पर चर्चा हुई। एक तो बच्चों में बढ़ता मोबाईल शौक और उससे कैसे छुटकारा दिलाया जाय, दूसरा समाज में महिलाओं के भीतर छुपी प्रतिभाओं को जन जन तक कैसे पहुंचा सकते है। इन मूल बिन्दुओं पर सभी गणमान्य समाजसेवियों के साथ प्रथम कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हुआ। इस दौरान रितिका गुप्ता ने बताया कि आज 2 सितंबर को उनके पूज्य पिता जी का जन्म दिन है। और उनके जन्मोत्सव पर असहाय निर्धन परिवार की महिलाओं के हुनर को व्यापार और नई पहचान बनाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

जिसमें मुख्य रूप से “आशा की किरण” महिला कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष अमित कुमार,, संरक्षक श्री गोपाल तुलस्यान, आदित्य पोद्दार, ठाकुर दीपिका सिंह सेंगर , पूजा श्रीवास्तव, लक्ष्मी गुप्ता, धीरज गुप्ता, आकाश गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता, सी के चौधरी, राघवेंद्र सिंह चौहान, विजय कुमार आदि लोगों उपस्थित रहे….

About NW-Editor

Check Also

कानपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, अपार्टमेंट का बेसमेंट धंसा, 50 से ज्यादा इलाकों में जलभराव

कानपुर। कानपुर में एक बार फिर मानसून ने जोरदार दस्तक दी है। बुधवार तड़के शुरू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *