Breaking News

”Asia Cup 2025 पर बढ़ा सस्पेंस: पाकिस्तान ने ICC को भेजा दूसरा खत, की ‘स्पेशल’ डिमांड”

पाकिस्तान ने एशिया कप के बहिष्कार की धमकी वापिस ले ली है लेकिन मैच रैफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को लेकर उसका ऐतराज बरकरार है और पीसीबी ने टीम के बाकी मैचों में जिम्बाब्वे के इस मैच रैफरी की जगह रिची रिचर्डसन को जिम्मेदारी देने की मांग की है. समझा जाता है कि मंगलवार की देर शाम पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आईसीसी को एक और ईमेल लिखकर पाइक्रॉफ्ट को उसके सारे मैचों से हटाने की मांग की है जिसे अभी तक आईसीसी ने माना नहीं है. पाइक्रॉफ्ट को पाकिस्तान और यूएई के बीच आज शाम को होने वाले मैच में भी रैफरिंग करनी है.

विवाद की शुरूआत तब हुई जब कप्तान सूर्यकुमार यादव समेत भारतीय टीम ने रविवार को मैच के बाद पाकिस्तानी टीम से हाथ नहीं मिलाया. इसके बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा मैच के बाद पुरस्कार समारोह में नहीं आये. पीसीबी ने इस विवाद के लिये पाइक्रॉफ्ट को दोषी ठहराते हुए कहा कि उन्होंने सलमान से कहा कि सूर्यकुमार से हाथ नहीं मिलाये और दोनों कप्तानों को टीम शीट का आदान प्रदान भी नहीं करने दिया. सूर्यकुमार ने कहा था कि पाकिस्तानी टीम से हाथ नहीं मिलाने का फैसला पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़तों और आपरेशन सिंदूर को अंजाम देने वाली भारतीय सेना के प्रति एकजुटता दिखाने के लिये लिया गया था.

पाकिस्तान ने भारतीय खिलाड़ियों पर खेल भावना का पालन नहीं करने और पाइक्रॉफ्ट पर भेदभाव का आरोप लगाया . इसके बाद टूर्नामेंट के बहिष्कार की धमकी भी दी और पाइक्रॉफ्ट को हटाने की मांग की जिसे आईसीसी ने खारिज कर दिया पाकिस्तान के प्रमुख दैनिक ‘डॉन’ ने पीसीबी के एक सूत्र के हवाले से लिखा है कि पाकिस्तान टीम निदेशक नवीद अकरम चीमा ने बताया है कि पाइक्रॉफ्ट बीसीसीआई के निर्देशों पर काम कर रहे हैं .

About SaniyaFTP

Check Also

रिंकू सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़: जिम्बाब्वे मैच से पहले अचानक घर लौटे, वजह जानें

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *