Breaking News

फतेहपुर में चुनावी तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, मंडी समिति में डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएं

फतेहपुर। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निधि गुप्ता वत्स तथा पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने मंडी समिति का संयुक्त निरीक्षण किया।

मंडी समिति परिसर को मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी तथा मतदान संपन्न होने के बाद ईवीएम जमा कराने का केंद्र बनाए जाने की योजना है। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने पूरे परिसर का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि मंडी समिति परिसर के साथ ही पार्किंग स्थल का भी बारीकी से निरीक्षण कर विस्तृत नक्शा तैयार कराया जाए। पोलिंग पार्टियों के आवागमन, वाहनों की पार्किंग और ईवीएम जमा करने की प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक स्थानों पर बैरिकेडिंग कराई जाए।

उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए परिसर में जरूरत के अनुसार सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए, ताकि प्रत्येक गतिविधि पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके। इसके साथ ही अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) को मंडी परिसर में बिजली, पेयजल और साफ-सफाई सहित सभी मूलभूत सुविधाएं समय रहते दुरुस्त कराने को कहा।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी कर ली जाएं, ताकि चुनाव के दौरान किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।

वहीं, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान पोलिंग पार्टियों की सुरक्षित आवाजाही और ईवीएम की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, एआरटीओ, मंडी सचिव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

पुणे से घर लौट रहे 35 वर्षीय युवक की ट्रेन में मौत, परिवार में मचा कोहराम

फतेहपुर। पुणे से ट्रेन के जरिए घर लौट रहे 35 वर्षीय युवक की अचानक तबीयत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *