Breaking News

फतेहपुर में शिक्षा को बढ़ावा देने की अनूठी पहल, 52 छात्राओं को मिला मेधा सम्मान; 11 बेटियों की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे डॉ. अनुराग

फतेहपुर। शिक्षा के क्षेत्र में 41 वर्षों तक अपनी सेवाएं देकर छात्राओं का भविष्य संवारने वालीं स्वर्गीय शिक्षाविद् पद्मिनी श्रीवास्तव की प्रथम पुण्यतिथि पर शनिवार को श्री निरंकारी बालिका इंटर कॉलेज में मेधा अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। उनके पुत्र डॉ. अनुराग श्रीवास्तव द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में हाईस्कूल परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण 52 छात्राओं को प्रतीक चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिसर में मां सरस्वती एवं श्री निरंकारी संत जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और शॉल अर्पित कर किया गया। इसके बाद स्वर्गीय पद्मिनी श्रीवास्तव की प्रतिमा पर विद्यालय के उपप्रबंधक, कोषाध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त शिक्षिकाओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर डॉ. अनुराग श्रीवास्तव एवं उनके परिवार के सदस्यों ने विद्यालय की सेवानिवृत्त शिक्षिकाओं को मोतियों की माला और शॉल भेंटकर सम्मानित किया। इसके बाद यूपी बोर्ड की वर्ष 2025-26 की हाईस्कूल परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण 52 छात्राओं को मेधा सम्मान प्रदान किया गया।

समारोह के दौरान डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने घोषणा की कि यह सम्मान समारोह प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाएगा। इसमें मेधावी छात्राओं को स्वर्गीय शिक्षाविद् पद्मिनी श्रीवास्तव मेधा सम्मान से अलंकृत किया जाएगा।

इसके साथ ही उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की 11 बेटियों की शिक्षा का पूरा खर्च उठाने की जिम्मेदारी भी ली। उन्होंने कहा कि आर्थिक अभाव किसी भी बेटी की पढ़ाई में बाधा नहीं बनना चाहिए। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद छात्राओं को शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।

समारोह में विद्यालय की प्रधानाचार्या, शिक्षिकाओं के अलावा वर्षा श्रीवास्तव, दीपिका श्रीवास्तव, ऐश्वर्या श्रीवास्तव एडवोकेट, सुरेश श्रीवास्तव एवं अभिनव श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

पुणे से घर लौट रहे 35 वर्षीय युवक की ट्रेन में मौत, परिवार में मचा कोहराम

फतेहपुर। पुणे से ट्रेन के जरिए घर लौट रहे 35 वर्षीय युवक की अचानक तबीयत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *