Breaking News

किसानों की दुकानें हटाए जाने पर भड़की भाकियू

– लोकल के लोगों का माफ किया जाए टोल

किशनपुर, फतेहपुर। शुक्रवार को कटोघन टोल प्लाजा के पास भाकियू ने बैठक कर टोल के पास से हटाई गई दुकानो को लेकर रोष व्यक्त किया। साथ ही किसानो और लोकल के लोगो का टोल माफ करने की भी मांग की। भाकियू के तहसील अध्यक्ष सोलंकी सिंह की अगुवाई में 15 तारीख को होने वाली मासिक बैठक कटोघन टोल में आयोजित की गई। जिसमे नायब तहसीलदार रजनीश श्रीवास्तव खागा को पांच सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें तमाम मुद्दों और चर्चा की गई। बीते दिनों कटोघन टोल प्लाजा के पास से चाय नाश्ता की दुकानें हटवाई गई थी।जिसके चलते किसानो में काफी गुस्सा है। 5 सूत्रीय मांगों में दुकानें पुनः लगाई जाए। लोकल के लोगो का टोल माफ क़िया जाए।किसानों के साथ सहूलियत से बात की जाए। बुदवन गाँव की तरफ से भारी वाहनों को आवाजाही पर रोक लगाई जाए। बैठक में युवा जिलाध्यक्ष विवेक सिंह,पप्पू सिंह,सोलंकी सिंह,केपी सिंह ,जितेंद्र त्रिपाठी, धनंजय सिंह मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

सीएम के मंच से उठे सवालों पर सदर विधायक का जवाब, 26 करोड़ के विकास कार्यों का पेश किया रिपोर्ट कार्ड

– विपक्ष के विधायक होने की वजह से नहीं अतिरिक्त धन का रहा अभाव – …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *