Breaking News

भाकियू टिकैत गुट ने निकाली ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा

– राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
–  ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालते भाकियू टिकैत के पदाधिकारी।
बिंदकी, फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट द्वारा ट्रैक्टर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा कस्बा के प्रमुख मार्गाे में घूमी। यात्रा का समापन तहसील परिसर में हुआ। जहां पर राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा गया। जिसमें अमेरिका द्वारा भारत में लगाए जा रहे टैरिफ का विरोध किया गया। कस्बे में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट ने ट्रैक्टर में तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा कस्बे के कुंवरपुर रोड बाईपास चौराहे से यूनियन के जिलाध्यक्ष नवल सिंह पटेल के नेतृत्व में प्रारंभ हुई। ट्रैक्टर द्वारा निकाली गई यह तिरंगा यात्रा जनता गांव के समीप बाईपास से होते हुए बिंदकी कस्बे के महरहा रोड बाईपास चौराहे पहुंची। बाईपास चौराहे से ट्रैक्टर यात्रा बिंदकी कस्बे के महरहा रोड होते हुए गांधी चौराहे पहुंची। गांधी चौराहे में यूनियन के लोगों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इसके बाद ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा बिंदकी कस्बे के तहसील रोड होते हुए ललौली चौराहे पहुंची। ललौली चौराहे में भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर यूनियन के लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा पुलिस की मौजूदगी में ललौली चौराहे से मुगल रोड की ओर गई। मुगल रोड से यात्रा विभिन्न मार्गाे होते हुए तहसील पहुंची। तहसील में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी बिंदकी प्रियंका को सौंपा। जिसमें अमेरिका के टैरिफ का विरोध किया गया। कई स्थानीय मांगों का निराकरण किए जाने की भी आवाज उठाई। जिलाध्यक्ष नवल सिंह पटेल ने कहा कि यूनियन के सभी लोगों के सहयोग से ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा को भारी सफलता मिली है। इस मौके पर मंडल महासचिव देवनारायण पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक उत्तम जिला प्रवक्ता दिनेश कुमार शुक्ला जिला कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जिला संरक्षक रघुनंदन आर्य जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा ममता गुप्ता, जिला संरक्षिका राजेश कुमारी उत्तम, तहसील अध्यक्ष बिंदकी कप्तान यादव के अलावा मोईद अहमद, हीरालाल प्रजापति, अतर सिंह यादव, राजकुमार, गुड़िया देवी, शिव कुमारी, हिंदी देवी, किशन कुमार, बोधी प्रसाद लोधी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

देश का माहौल बिगाड़ने पर भड़की एआईएमआईएम

– महाराष्ट्र सरकार के मंत्री को बर्खास्त किए जाने की उठाई मांग – कलेक्ट्रेट में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *