Breaking News

सड़क किनारे मिला अज्ञात अधेड़ का शव

– शिनाख्त न होने पर पुलिस ने मार्च्युरी हाउस भेजा
–  घटनास्थल पर पुलिस बल।
बिंदकी, फतेहपुर। सड़क किनारे अज्ञात अधेड़ का शव देखा गया तो हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने काफी देर तक शव की शिनाख्त का प्रयास किया। जब कोई पहचान नहीं हो पाई तो मार्च्युरी हाउस भेज दिया। जानकारी के अनुसार बिंदकी कस्बे के समीप कांशीराम कॉलोनी के निकट बिंदकी चौडगरा मार्ग में रोड किनारे बुधवार को दिन में करीब तीन बजे 50 वर्षीय अज्ञात अधेड़ का शव देखा गया तो हड़कंप मच गया। लोगों की भारी भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लान सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मार्च्युरी हाउस भेज दिया। इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लान सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए 72 घंटे मार्च्युरी हाउस में रखा जाएगा। यदि शिनाख्त नहीं हो पाती है तो पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जिससे मौत का कारण स्पष्ट हो सके।

About NW-Editor

Check Also

लखनऊ हादसे के बाद बढ़ी सतर्कता

पुलिस लाइन में फायर सेफ्टी मॉकड्रिल – पुलिस लाइन में फायर सेफ्टी मॉकड्रिल पुलिस कर्मी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *