Breaking News

तमिलनाडु में किसानों को बड़ी राहत, 75 हजार रुपये तक का फसल कर्ज होगा माफ, CM विजय ने क्या एलान किए?

तमिलनाडु सरकार ने किसानों के लिए फसल कर्जमाफी योजना का दायरा बढ़ा दिया है। नई व्यवस्था के तहत सहकारी बैंकों से लिए गए 75 हजार रुपये तक के फसल कर्ज को पूरी तरह माफ किया जाएगा। वहीं, 75 हजार से 1 लाख रुपये तक के कर्ज पर अधिकतम 75 हजार रुपये की राहत मिलेगी।

इस फैसले से राज्य के 13.34 लाख किसानों को लाभ मिलने की बात कही गई है। योजना की कुल लागत बढ़कर 6,220 करोड़ रुपये हो गई है। सरकार के अनुसार 31 जुलाई तक 5,267 करोड़ रुपये की राशि किसानों के बैंक खातों में भेजी जा चुकी है।

75 हजार से अधिक कर्ज पर भी राहत

नई व्यवस्था के तहत 75 हजार से 1 लाख रुपये तक के कर्ज वाले किसानों को अधिकतम 75 हजार रुपये की माफी मिलेगी। इससे करीब 2.38 लाख किसानों को अतिरिक्त लाभ मिलने की उम्मीद है। वहीं, 1 लाख रुपये से अधिक के कर्ज पर 35 हजार रुपये की तय राहत दी जाएगी।

सरकार ने बताया कि कर्जमाफी योजना के विस्तार पर अतिरिक्त 953.06 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सरकार का कहना है कि किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करना और खेती से जुड़े कर्ज का बोझ कम करना उसकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

चरणबद्ध तरीके से बढ़ी कर्जमाफी

सरकार के मुताबिक, 25 मई को सत्ता संभालने के 15 दिन के भीतर 50 हजार रुपये तक के फसल कर्ज को माफ करने का फैसला लिया गया था। इसके बाद किसान संगठनों के साथ बातचीत के बाद 19 जून को योजना का दायरा बढ़ाया गया। अब इसे और विस्तारित करते हुए 75 हजार रुपये तक के कर्ज को पूरी तरह माफ करने का एलान किया गया है।

  • उन्होंने दोहराया कि किसानों और खेती की भलाई तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
  • विजय ने कहा, अगर तमिलनाडु की जनता हमारी जिंदगी है, तो किसान हमारी जीवनरेखा हैं। किसानों की रोजी-रोटी की रक्षा करना, उनका कर्ज का बोझ कम करना और खेती को मजबूत करना इस सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारियों में शामिल है।
  • उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने सहकारी बैंकों से 75 हजार रुपये तक का फसल कर्ज लिया है, अब उनका पूरा कर्ज माफ किया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि नई व्यवस्था के तहत 75 हजार रुपये से 1 लाख रुपये तक के कर्ज पर अधिकतम 75 हजार रुपये की माफी होगी। इससे 2,38,264 किसानों को 40 हजार रुपये तक का अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

योजना पर कुल कितना खर्च आएगा?

1 लाख रुपये से ज्यादा के कर्ज पर 35 हजार रुपये की तय माफी दी जाएगी। कर्ज माफी की बढ़ी हुई व्यवस्था से योजना में 953.06 करोड़ रुपये और जुड़ गए हैं। अब इस योजना पर कुल 6,220 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 31 जुलाई तक 5,267 करोड़ रुपये सीधे 13.34 लाख किसानों के बैंक खातों में भेजे जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, इस सिद्धांत को ध्यान में रखते हुए कि तमिलनाडु के किसानों की भलाई ही इस सरकार की भलाई है, सरकार 13.34 लाख किसानों को कुल 6,220 करोड़ रुपये की फसल कर्जमाफी दे रही है।

योजना की शुरुआत के बारे मे मुख्यमंत्री विजय ने बताया कि 25 मई को सरकार बनने के 15 दिन के अंदर सरकार ने पहले 50 हजार रुपये तक के कर्ज माफ किए थे। इसके बाद किसान संगठनों के साथ बड़े स्तर पर बातचीत के बाद 19 जून को इस योजना का दायरा और बढ़ाया गया।

About NW-Editor

Check Also

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर, AIADMK का गुट सीएम विजय के साथ

नई दिल्ली। तमिलनाडु में चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से ही यह कयास लगाए जा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *