Breaking News

“बिहार को मिला नया नेतृत्व: सम्राट चौधरी बने 24वें CM, JDU के दो डिप्टी CM ने ली शपथ”

सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर शपथ ली। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने लोकभवन में सुबह 11 बजे उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बिहार की नई सरकार में जदयू से विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने भी शपथ ली। दोनों को डिप्टी CM बनाया गया है। नीतीश कुमार इस कार्यक्रम में मौजूद थे। बिहार में अभी मंत्रिमंडल का ऐलान नहीं किया गया है।

सम्राट चौधरी ने CM, विजेंद्र चौधरी और बिजेंद्र यादव ने डिप्टी CM पद की शपथ ली।
सम्राट चौधरी ने CM, विजेंद्र चौधरी और बिजेंद्र यादव ने डिप्टी CM पद की शपथ ली।

शपथ से पहले हनुमान मंदिर पहुंचे सम्राट सम्राट चौधरी ने सुबह पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा की थी। शपथ से पहले ही उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। सरकार में बदलाव सोमवार को नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद हुआ। वे अब राज्यसभा सदस्य हैं। वे 20 साल बिहार के CM रहे।

JDU से 2 डिप्टी CM ने भी शपथ ली

विजय चौधरी बिहार के डिप्टी CM बने हैं।
विजय चौधरी बिहार के डिप्टी CM बने हैं।
बिजेंद्र यादव ने भी आज डिप्टी CM पद की शपथ ली। वे JDU के सीनियर लीडर हैं।
बिजेंद्र यादव ने भी आज डिप्टी CM पद की शपथ ली। वे JDU के सीनियर लीडर हैं।

About NW-Editor

Check Also

2029 में देशभर में एक साथ हो सकते हैं लोकसभा-विधानसभा चुनाव, 7 लाख करोड़ रुपये की बचत का दावा

देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने की संभावना को लेकर चर्चा तेज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *