अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल

न्यूज़ वाणी

अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल।

 ब्यूरो शोएब खान

दुर्गावती कैमूर जिले के स्थानीय थाना क्षेत्र के दुर्गावती में अवरहिया के समीप एनएच दो पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के अकोढ़ीं गांव का निवासी सूरज कुमार उम्र करीब 25 वर्ष बताया जा रहा है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची एनएचआई एवं दुर्गावती पुलिस की मदद से दुर्गावती पीएचसी पर पहुंचाया गया। इस संबंध में पूछे जाने पर डॉक्टर कृष्ण मोहन ओझा के द्वारा बताया गया कि घायल युवक के सिर पर गंभीर चोट आई हैं। युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।

About NW-Editor

Check Also

“चहेतों को सिलेंडर देने के आरोप पर बवाल, मौके पर पहुंची पुलिस ने संभाली स्थिति”

जलालपुर। क्षेत्र के मंगुराडिला स्थित भारत गैस एजेंसी पर बुधवार को सुबह से ही बड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *