Breaking News

भाकियू महात्मा टिकैत ने मनाई चौ0 चरण सिंह की पुण्यतिथि

– मुरादाबाद के किसानों को बिना शर्त जेल से रिहा किए जाने की मांग
– चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते पदाधिकारी व किसान।
फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के पदाधिकारियांे ने चौ0 चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुण्यतिथि मनाते हुए गोष्ठी में उन्हें याद किया तत्पश्चात मासिक बैठक में मुरादाबाद के किसानों को बिना शर्त जेल से रिहा किए जाने की मांग उठाई। कार्यक्रम का आयोजन नहर कालोनी परिसर में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव रामदत्त मिश्र ने शिरकत की। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मधुसूदन तिवारी ने की। उपस्थित पदाधिकारियों व किसानो ने सर्वप्रथम चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुण्यतिथि मनाई। मासिक बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव श्री मिश्र ने कहा कि सात जून को मुरादाबाद के चौबीस किसानों को जेल से बिना शर्त रिहा किए जाने की समय सीमा समाप्त होगी। राष्ट्रीय नेतृत्व का जो भी आदेश होगा उसका अनुपालन किया जाएगा। हरिद्वार में 19, 20 व 21 जून को आयोजित होने वाले चिंतन शिविर में संगम एक्सप्रेस से सभी किसान 18 जून को रवाना होंगे। बैठक में मांग किया कि किसानों के यहां लगे स्मार्ट मीटर बदलकर पुराने मीटर लगाए जाएं। आंधी-तूफान से खराब हुई विद्युत लाइनों को दुरूस्त किया जाए। बैठक के दौरान मो0 नसरद, काशी प्रसाद, हरीलाल, पप्पू सिंह, शैलेन्द्र सिंह चौहान, राजू सिंह, कल्लू सिंह, जितेन्द्र त्रिपाठी, राम आसरे, साधना मिश्रा, अखिलेश सिंह, विजय सिंह, सत्यजीत सिंह, बबलू सिंह चौहान, कुंदन सिंह, प्रशांत सिंह, मुशीर अहमद आदि मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

दुष्कर्म व पॉक्सो केस में आरोपी अजय को जमानत, कोर्ट ने शर्तों के साथ रिहाई के दिए आदेश

-अधिवक्ता सोहराब खान। फतेहपुर। दुष्कर्म एवं पॉक्सो अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे में जिला कारागार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *