फतेहपुर। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के घोषित चरणबद्ध आंदोलन के तहत छठे दिन भी धरना जारी रहा। नहर कॉलोनी में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज मौर्य ने धरने का नेतृत्व किया।
श्रेष्ठ भारत सेवा संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष शिव सिंह सागर ने कहा कि देश में 100 में से 90 लोग शोषित हैं। शोषितों ने ललकारा है कि धन-धरती और राजपाट में 90 प्रतिशत हमारा हिस्सा है।
बीएमपी के मंडल प्रभारी जयचंद्र यादव ने कहा कि जनगणना में जिस तरह एससी-एसटी के लिए कॉलम शामिल किया गया है, ठीक उसी तरह ओबीसी के लिए भी अलग कॉलम शामिल किया जाना चाहिए।
डॉ. फूल सिंह लोधी ने कहा कि जाति आधारित जनगणना हमारा अधिकार है और इसे लेकर आंदोलन जारी रहेगा। जाति आधारित जनगणना से यह पता चलेगा कि किस समुदाय की कितनी संख्या है। इसी के आधार पर हिस्सेदारी तय हो सकेगी।
उन्होंने कहा कि सरकार को यह जानकारी है कि यदि ओबीसी की गणना होती है तो ओबीसी की आबादी आधे से ज्यादा है। इससे सरकार की स्थिति स्पष्ट हो सकती है, इसलिए सरकार जातिगत जनगणना कराने से आनाकानी कर रही है।
इस मौके पर जयचंद यादव, डॉ. फूल सिंह लोधी, मुन्ना लोधी, एडवोकेट अश्वनी यादव, शिव सिंह सागर, शत्रुघ्न लाल, धर्मेंद्र कुमार गौतम, गया प्रसाद प्रजापति, शिव शंकर, चंद्रभान मौर्य, फूल सिंह मौर्य, चंदन प्रसाद, विपिन कुमार, मनोज कुमार मौर्य, एडवोकेट सत्यपाल सिंह, रामचंद्र मौर्य, रमाकांत मौर्य, कवि बाबूराम बादल, अमन सिंह लोधी, गंगा प्रसाद सिंह आदि मौजूद रहे।
News Wani
