Breaking News

कृष्ण भक्ति में डूबा कस्बा, हजारों श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य शोभायात्रा

फतेहपुर। कस्बे में बाल गोपाल समिति ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के तीसरे दिन भगवान श्रीकृष्ण की भव्य छछैलिया शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरा कस्बा भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा।

शोभायात्रा शुक्लाना टोला से प्रारंभ होकर सूर्यकुंड, पक्का तालाब, रावण मैदान होते हुए दीप नारायण तिराहा पहुंची। रास्ते भर श्रद्धालु नाचते-गाते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते रहे। शोभायात्रा में राधा-कृष्ण, भोलेनाथ एवं कृष्ण-सुदामा की मनमोहक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।

शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा वातावरण कृष्णमय हो गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल भी तैनात रहा। बाल गोपाल समिति के सदस्यों ने शोभायात्रा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस मौके पर युवा नेता विवेक सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू सरोज, हिमांशु त्रिपाठी, राज करन, रजनीश त्रिपाठी, बीरेंद्र केसरवानी, भानू प्रताप केसरवानी, धर्मेंद्र यादव, धीरेन्द्र सिंह, धीरेन्द्र केसरवानी, सुनील केसरवानी, आशीष, पिंटू, अनुज, दोनू सहित हजारों लोग शोभायात्रा में शामिल हुए।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में महिला का मोबाइल छीनने का खुलासा, चोरी का फोन खरीदने वाला भी गिरफ्तार

फतेहपुर। शहर में काकादेव गली स्थित रेस्टोरेंट के सामने एक महिला का मोबाइल छीनकर फरार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *