फतेहपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में अध्यापक खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। क्रीड़ा प्रतियोगिता में जिले के बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के दौरान आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में हथगांव विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय औरेई में कार्यरत शिक्षक राम प्रकाश शुक्ल ने शानदार चालों का प्रदर्शन करते हुए पूरे जिले में प्रथम स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीणा एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रिंसी मौर्या ने शतरंज प्रतियोगिता के विजेता शिक्षक राम प्रकाश शुक्ल को प्रशस्ति पत्र एवं पदक देकर सम्मानित किया। दोनों अधिकारियों ने उनकी उपलब्धि की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उल्लेखनीय है कि शतरंज में जिले का नाम रोशन करने वाले शिक्षक राम प्रकाश शुक्ल, प्रदेश के ख्यातिलब्ध आध्यात्मिक ज्ञाता पंडित रामचंद्र शुक्ल के सुपुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं साथी शिक्षकों में खुशी का माहौल है।
News Wani
