Breaking News

फतेहपुर में बंदरों का बढ़ा आतंक, घरों से बाहर निकलने में डर रहे ग्रामीण

खागा, फतेहपुर। कस्बे में बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। आए दिन बंदरों के हमले से लोग घायल हो रहे हैं। कस्बे के दर्जन टोला, नौबस्ता रोड, रामनगर ब्राह्मण टोला सहित कई मोहल्लों में सुबह से ही बंदरों का झुंड सड़कों पर उतर आता है। बीच रास्ते में लोगों को काटने लगते हैं। यहां तक कि मंदिरों में पूजा करने आने वाले लोग भी ठीक से पूजा नहीं कर पा रहे हैं।

दर्जन टोला मोहल्ले के मुकेश कुमार, बच्चा, रितेश, अंबर सहित पीड़ितों ने बताया कि वन विभाग और नगर पंचायत की ओर से इन बंदरों के खिलाफ कोई अभियान नहीं चलाया जा रहा है। इससे बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बंदर दुकानों से सामान उठा ले जाते हैं और जरा सी चूक होने पर लोगों को काट लेते हैं।

इसी तरह धाता संवाददाता के अनुसार अहमदपुर कुंभा गांव में भी बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। आए दिन बंदरों के झुंड गांव में पहुंचकर लोगों पर हमला कर रहे हैं। अब तक बंदर दर्जन भर से अधिक ग्रामीणों को काटकर घायल कर चुके हैं। इससे गांव में भय का माहौल बना हुआ है।

ग्रामीणों के मुताबिक बंदरों के झुंड घरों की छतों और गलियों में घूमते रहते हैं। बच्चों और बुजुर्गों को देखते ही कई बार बंदर उन पर हमला कर देते हैं। अचानक हुए हमलों में लोग घायल हो रहे हैं। कई ग्रामीणों को उपचार के लिए अस्पताल भी जाना पड़ा है।

ग्रामीणों ने बताया कि बंदरों के आतंक के कारण बच्चों को घर से बाहर भेजने में भी डर लगता है। छतों पर कपड़े और खाने-पीने का सामान रखना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से बंदरों को पकड़वाकर इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

About NW-Editor

Check Also

पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की हुई मौत

फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सातमील आरके-बीके पेट्रोल पंप के समीप रविवार की रात अज्ञात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *