Breaking News

भाकियू महात्मा टिकैत गुट ने बैठक कर समस्याएं उठाईं

– संगठन मजबूती को लेकर कई पदाधिकारियों का मनोनयन
– नवमनोनीत पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत करते साथी।
फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत गुट की मासिक बैठक में जहां समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया वहीं संगठन मजबूती के उद्देश्य से कई पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। सभी को माला पहनाकर स्वागत किया गया। नहर कालोनी प्रांगण में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मधुसूदन तिवारी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव रामदत्त मिश्रा ने शिरकत की। बैठक के जरिए मांग की गई कि बाराबंकी जिले में वंशिका एग्रो द्वारा अवैध यूरिया माइको न्यूटिमेंट पूरे प्रदेश में बिक्री की जा रही है। जब तक लैब जांच न करा ली जाए तब तक हर जनपद में इसकी बिक्री पर रोक लगाई जाए। स्मार्ट मीटरों के चलते किसान व मजदूर चार-पांच गुना बिल आने से परेशान हैं। स्मार्ट मीटर अविलंब हटाए जाएं। सदर अस्पताल में 33 हजार लाइन होने के बावजूद कटौती से मरीज व तीमारदार कराह रहे हैं। मरीजों का सीटी स्कैन व अल्ट्रासाउंड भी नहीं हो पा रहा है। कटौती से शहरी व ग्रामीण सभी परेशान हैं। रोस्टर के अनुसार निर्वाध विद्युत आपूर्ति की जाए। भीषण गर्मी में ग्रामीण क्षेत्रों में जानवर, पक्षी प्यासे मर रहे हैं। इसके लिए नहरों को चालू कराकर तालाबों में पानी भरवाया जाए। सरकारी क्रय केन्द्रों में निर्धारित गेहूं मूल्य किसानों को दिलाया जाए। यदि ऐसा न हुआ तो संगठन आंदोलन करके आला अधिकारियों का घेराव करने के लिए बाध्य होगा। इसके अलावा अन्य मांगे भी शामिल रहीं। बैठक के दौरान हंसराज को जिलाध्यक्ष, राहुल तोमर को तहसील अध्यक्ष युवा सदर, धर्मवीर, अमर को सचिव, विकास तिवारी को ग्राम अध्यक्ष सरकण्डी ब्लाक असोथर बनाया गया। सभी का माल्यार्पण कर मनोनयन किया गया। इस मौके पर अमित यादव, राजू सिंह, कल्लू सिंह, जितेन्द्र त्रिवेदी, रिंकी जायसवाल, अखिलेश सिंह, बबलू सिंह चौहान, राजेश प्रजापति, सत्यजीत सिंह, साक्षी, अराधना, गीता, पूनम भी मौजूद रहीं।

About NW-Editor

Check Also

मांगों को लेकर पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन ने किया प्रदर्शन

– डीएम को ज्ञापन सौंपकर समय से मानदेय का भुगतान दिलाए जाने की मांग – …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *