Breaking News

बसपा की जिला व विधानसभा कमेटी घोषित

– सभी का माला पहनाकर किया गया स्वागत
– नवमनोनीत पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत करते बसपाई।
फतेहपुर। बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष वीर प्रकाश लोधी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के प्रदेश स्तरीय बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशन में जिला व विधानसभा कमेटी की घोषणा की गई है। जिसमें वीर प्रकाश लोधी एडवोकेट जिलाध्यक्ष के अलावा महेश मिश्रा जिला उपाध्यक्ष, सूर्यभवन गौतम फौजी जिला महासचिव, पुतान सोनकर जिला सचिव, मो0 हाशिम जिला कोषाध्यक्ष के अलावा जिला कार्यकारिणी सदस्यों में प्रबुद्ध कुमार गौतम, हाजी सगीर प्रधान, जिला बीवीएफ संयोजक रोशन गौतम व जिला बामसेफ संयोजक मुन्नालाल गौतम को बनाया गयां इसके अलावा विधानसभा कमेटी में जहानाबाद विधानसभा अध्यक्ष रमेश चंद, महासचिव अशोक कुमार, बिन्दकी विधानसभा अध्यक्ष सतीश पासी व महासचिव छोटेलाल गौतम, फतेहपुर विधानसभा अध्यक्ष हेमराज वर्मा व महासचिव राम प्रताप पाल, अयाह-शाह विधानसभा अध्यक्ष मनोज गौतम व महासचिव गुलाब पासी, हुसैनगंज विधानसभा अध्यक्ष गुलशन गौतम व महासचिव मेवालाल गौतम, खागा विधानसभा अध्यक्ष रामहित प्रियदर्शी व महासचिव अवधेश कुमार गौतम को बनाया गया। सभी पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया और पार्टी को मजबूती प्रदान करने के निर्देश दिए गए।

About NW-Editor

Check Also

विधायक विकास गुप्ता ने प्राइम कार वाशिंग एंड एसेसरीज का किया उद्घाटन

  -फीता काटकर उद्घाटन करते विधायक विकास गुप्ता फतेहपुर। शहरवासियों को आधुनिक कार केयर सेवाओं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *