Breaking News

पुंछ में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी बस, 2 की मौत, 45 घायल

 

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के घानी मेंढर इलाके में मंगलवार को एक पैसेंजर बस खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। 45 लोग घायल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को GMC राजौरी रेफर कर दिया गया।अधिकारियों के मुताबिक, बस मेंढर की ओर जा रही थी तभी खोड़ धारा के पास ड्राइवर ने बस से अपना कंट्रोल खो दिया।

खबर लगते ही पुलिस, सेना और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के बैटरी चश्मा इलाके में 4 मई को सेना की गाड़ी 600 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी। हादसे में 3 जवानों की मौत हो गई थी। मृतक जवानों की पहचान अमित कुमार, सुजीत कुमार और मन बहादुर के रूप में हुई थी। सेना की गाड़ी जम्मू से श्रीनगर जा रहे काफिले का हिस्सा थी। करीब साढ़े 11 बजे जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे 44 पर ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया, जिससे गाड़ी खाई में गिर गई।

About NW-Editor

Check Also

मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, छह दोस्तों की मौत; यूपी की सियासत में केजरीवाल के बयान से हलचल

नई दिल्ली/मुजफ्फरनगर। देश और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग घटनाओं ने सुर्खियां बटोरी हैं। मुजफ्फरनगर में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *