फतेहपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026 के चौथे चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए गैर-चयनित अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया पूरी करने का अवसर दिया गया है।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य ने बताया कि पहले से पंजीकृत और नए ऑनलाइन आवेदन करने वाले गैर-चयनित अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता के अनुसार मेरिट सूची संबंधित संस्थानों को उपलब्ध करा दी गई है।
उन्होंने बताया कि राजकीय आईटीआई में चयन से वंचित और अब तक प्रवेश नहीं पा सके पंजीकृत अभ्यर्थियों की सूची उनके लॉगिन पर उपलब्ध रहेगी। ऐसे अभ्यर्थियों को 13 से 15 अक्टूबर तक नोडल राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में अपना रैंक कार्ड प्रिंट कराकर जमा करना सुनिश्चित करना होगा।
रैंक कार्ड परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने की सलाह दी गई है, ताकि रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आगे की कार्रवाई की जा सके।

News Wani