Breaking News

अध्यक्ष व ईओ ने मोक्ष रथ को दिखाई हरी झण्डी

फतेहपुर। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजकुमार मौर्य और अधिशासी अधिकारी रविंद्र कुमार ने मोक्ष रक्ष को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान रविंद्र कुमार ने बताया कि अभी तक डेड बॉडी को ले जाने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था लिहाजा नगर पालिका में 200 जमा करके इस मोच रथ को लिया जा सकता है। इसके साथ ही फ्रीजर का भी इंतजाम नगर पालिका परिषद के द्वारा किया गया है। जिसमें 24 घंटे डेड बॉडी को रखा जा सकता है। इस अवसर पर सिविल लाइन के सभासद विनय तिवारी, संजय लाला, राम सिंह पटेल, ऋतिक पाल, शादाब अहमद,अतीश पासवान सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में मिशन शक्ति की टीमों ने संभाला मोर्चा, गांव-गांव पहुंचकर महिलाओं को बताए सुरक्षा के अधिकार

फतेहपुर। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *