Breaking News

राजस्थान राज्य मानवाधिकार जयपुर के अध्यक्ष का हुआ स्वागत

फतेहपुर। राजस्थान राज्य मानव अधिकार जयपुर के अध्यक्ष जस्टिस जी आर मूलचंदानी का भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अलीक खां उर्फ कल्लू के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उनका माल्यार्पण कर व प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया गया वहीं उनके साथ जिला जज जयपुर हेमराज का भी अंगवस्त्र भेंट कर माल्यार्पण कर प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया गया। हम आपको बता दें कि जस्टिस जी आर मूलचंदानी महाकुंभ में स्नान करने के लिए जा रहे थे जिनका जीटी रोड स्थित एक लॉज में भाजपा नेता अलीक खां उर्फ कल्लू के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में बोलते हुए जस्टिस जी आर मूलचंदानी ने कहा कि फतेहपुर में इतना स्वागत पाकर वह गदगद है और उन्होंने कहा देश से सभी को प्रेम करना चाहिए देशभक्ति की भावना सब में होनी चाहिए यही संदेश वह जहां पर भी जाते हैं देते हैं। इस अवसर पर ओम मिश्रा, राजेश कुमार, अन्तुल अवस्थी,सपा सपा जिला महासचिव मंजर यार, ताहाखान सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

पत्नी से विवाद के बाद 35 वर्षीय युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, घर में फंदे से लटका मिला शव

फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के सुधवां गांव में बुधवार सुबह मानसिक तनाव के चलते 35 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *