शिक्षामित्रों को मिली बढ़े मानदेय की प्रतीकात्मक चेक, खिले चेहरे

– जनप्रतिनिधियों समेत डीएम ने प्रेक्षागृह में प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
– शिक्षामित्र को बढ़े मानेदय की प्रतीकात्मक चेक देते जनप्रतिनिधि व साथ में डीएम।
फतेहपुर। जनपद गोरखपुर से आयोजित शिक्षामित्र सम्मान समारोह कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद में सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में देखा व सुना गया। जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, विधायक खागा कृष्णा पासवान, विधायक जहानाबाद राजेंद्र सिंह पटेल, विधायक बिन्दकी जय कुमार जैकी, जिलाध्यक्ष भाजपा अन्नू श्रीवास्तव, जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रेरणादायक एवं गौरवपूर्ण उद्बोधन का सभी ने श्रवण कर उसे आत्मसात किया। प्रेक्षागृह में शिक्षकों ने विकास खंडवार लगाई। प्रदर्शनी का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों समेत जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने फीता काटकर एवं कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। प्रदर्शनी में शिक्षकों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न शैक्षिक किट प्रदर्शित किए गए, जो बच्चों को सरल एवं प्रभावी तरीके से शिक्षा प्रदान करने में सहायक हैं। छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। जनपद में 2469 शिक्षामित्र कार्यरत है। शिक्षामित्रों को प्रतीकात्मक चेक एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षामित्रो को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने शिक्षामित्रों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षामित्रों का बढ़ा हुआ मानदेय स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज की नींव तैयार करते हैं और बेसिक शिक्षा विभाग बच्चों की बुनियाद को मजबूत करता है, जिससे विकसित भारत की परिकल्पना साकार होगी। विधायकों व भाजपा जिलाध्यक्ष ने सयुंक्त रूप से शिक्षामित्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डीएम ने कहा कि शिक्षामित्र का आशय ऐसे मार्गदर्शक से है, जो बच्चों को सरल, सहज एवं प्रभावी ढंग से शिक्षा मित्र के रूप प्रदान करते है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मित्र बच्चों के बौद्धिक विकास के साथ उनके व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने शिक्षामित्रों से अपेक्षा किया कि वे बच्चों को शैक्षिक ज्ञान के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, संस्कारों, स्वच्छता, बढ़ते अपराधों के प्रति जागरूकता, जेंडर समानता एवं महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना भी विकसित करें। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अतिथियों के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यक्रम के दौरान प्राप्त सुझावों एवं निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए, बेसिक शिक्षा अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि, शिक्षामित्र सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

छाता मिले तो ठेला संचालकों के खिले चेहरे

– रेडक्रास की आजीवन सदस्य आसमा के सहयोग से हुआ वितरण – ठेला संचालक को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *