Breaking News

टैक्टर पलटने से दो लोग घायल

– 108 एंबुलेंस ने कराया भर्ती
– एंबुलेंस में घायल का प्राथमिक उपचार करते ईएमटी।
फतेहपुर। खागा थाना क्षेत्र के कही रोड चौराहे पर अनियंत्रित टैªक्टर पलट गया। जिससे टैक्टर पर सवार दो लोग दबकर घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बुद्धियापुर निवासी सोनू पुत्र ज्ञान सिंह 22, मोहित पुत्र दिनेश 8 वर्ष टैªक्टर में सवार होकर खागा जा रहे थे। जब उनका टैªक्टर कही गांव के समीप आया सामने से तेज रफ्तार बाइक को बचाने चक्कर में टैªक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैªक्टर सवार दोनों लोग गम्भीर रूप घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची 108 सरकारी एंबुलेंस के माध्यम से नजदीक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं 108 एंबुलेंस कर्मचारी मुहर्रम अली 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया। चिकित्सक द्वारा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में 16 साल की किशोरी लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप; परिवार ने दर्ज कराया केस

फतेहपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी को शादी का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *