Breaking News

सांप काटने के बाद चिता हिली, विजय की चमत्कारी वापसी

 

जम्मू कश्मीर के अखनूर में एक बड़ा अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां 24 साल के विजय सिंह को सांप ने काट लिया, जिसके बाद डॉक्टरों ने भी उसे मरा हुआ घोषित कर दिया. हालांकि इसके बाद जो हुआ, वह किसी चमत्कार से कम नहीं और पूरे कश्मीर सहित देशभर में इसकी चर्चा है.

दरअसल विजट को सांप काटने का पता चला तो परिवारवालों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया. उसका इलाज चल ही रहा था कि विजय बेहोश हो गया. परिवार वालों के मुताबिक, डॉक्टरों की टीम की बहुत कोशिश के बाद भी विजय होश में नहीं आया. इसके बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

 

ऐसे में रोता पीटता परिवार विजय के शव को लेकर घर पहुंचा और अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगा. विजय की लाश अर्थी में बांधकर वे श्मशम घाट ले गए. वहां उसकी चिता भी सज चुकी थी और उसे अग्नी देने की तैयारी चल रही थी. हालांकि तभी वहां कुछ हुआ, जिसे देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं हुआ.

अंतिम संस्कार से ठीक पहले चिता में कुछ हलचल दिखने लगी और फिर विजय चिता से उठ खड़ा हुआ. उसे देखकर लोग हैरान रह गए, कई लोग इसे चमत्कार बता रहे हैं तो वहीं विजय के परिवार के लोग डॉक्टरों से नाराज हैं. उन्होंने कहा कि डॉक्टर की इस लापरवाही से आज वे अपने जिंदा बेटे को जला देते. अगर समय रहते उनके बेटे को होश नहीं आता तो वह चिता में जिंदा ही जल गया होता.

About NW-Editor

Check Also

अनंतनाग में आतंकियों की गोलीबारी: लाल किला में अलकायदा ने धमाका कराया, ड्यूटी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल शहीद

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर एक बड़ा और सुनियोजित हमला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *