Breaking News

चांदपुर पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, आरोपी के पास से पीतल के घंटे और नकदी बरामद

फतेहपुर। चांदपुर थाना पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए पांच पीतल के घंटे, 2100 रुपये नकद और एक कटर बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ चांदपुर थाने में पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त को चांदपुर थाना क्षेत्र के पिसौर निवासी जसोदा देवी की तहरीर पर मुकदमा अपराध संख्या 158/2026, धारा 331(4)/305 बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने जांच शुरू की।

जांच के दौरान चांदपुर पुलिस ने मुकदमे में प्रकाश में आए लल्लू पुत्र मुन्ना, निवासी ग्राम तफनी/तपनी, थाना खागा, हाल पता ग्राम सरहन बुजुर्ग, थाना चांदपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के पांच पीतल के घंटे, 2100 रुपये नकद और एक कटर बरामद किया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी को 22 अगस्त को न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी के खिलाफ चांदपुर थाने में पहले से दो मुकदमे दर्ज हैं। वर्तमान मुकदमे को भी उसके आपराधिक इतिहास में शामिल किया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी पिसौर अंकुश यादव, कांस्टेबल सुधीर, रिजर्व कांस्टेबल सत्येन्द्र सिंह और रिजर्व कांस्टेबल आयुष सिंह शामिल रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में किसानों को मिला एरी रेशम उत्पादन का प्रशिक्षण, वैज्ञानिक तकनीकों से बढ़ेगी आमदनी की उम्मीद

फतेहपुर। हथगाम ब्लॉक के ग्राम चढ़ोआ मजरा सिमरमऊ में शनिवार को “मेरा रेशम, मेरा अभिमान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *