Breaking News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइड्रोजन टैंकर ने कंटेनर में मारी टक्कर, चालक की मौके पर मौत

फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र में कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे-2 पर शनिवार सुबह हाइड्रोजन टैंकर और सड़क किनारे खड़े कंटेनर ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि कंटेनर करीब 200 मीटर तक सड़क पर घिसटता चला गया। टक्कर के बाद हाइड्रोजन टैंकर का चालक क्षतिग्रस्त केबिन में बुरी तरह फंस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस, ग्रामीणों और राहत टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद केबिन को काटकर चालक के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह भारतपुर के पास प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रहा हाइड्रोजन टैंकर हाईवे किनारे खड़े कंटेनर ट्रक से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद टैंकर चालक केबिन में फंस गया।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, ग्रामीण और पीआरवी टीम प्रभारी सतीश पवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। हाइड्रोजन से भरा टैंकर होने के कारण हादसे के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। किसी बड़ी अनहोनी की आशंका को देखते हुए फायर ब्रिगेड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए सुरक्षा के जरूरी इंतजाम किए। काफी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त केबिन को काटकर चालक के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात व्यवस्था को दोबारा सुचारु कराया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में डेंगू से बचाव की पहल, 317 स्कूली बच्चों को दी गई होम्योपैथिक दवा

फतेहपुर। डेंगू व अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव को लेकर बुधवार को जनपद में जागरूकता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *