Breaking News

महोबा में ग्राम चौकीदारों से मुख्यमंत्री का वर्चुअल संवाद, ग्रामीण सुरक्षा मजबूत करने पर जोर

महोबा रिजर्व पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद के समस्त ग्राम चौकीदारों के साथ वर्चुअल संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी महोबा प्रभास कुमार, पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष जे. पी. अनुरागी, अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर रविकांत गोंड सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण एवं जनपद के ग्राम चौकीदार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं ग्राम चौकीदारों द्वारा मुख्यमंत्री के वर्चुअल उद्बोधन को सुना गया। अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री ने ग्राम चौकीदारों को ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस एवं आमजन के मध्य एक महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए उनकी भूमिका को रेखांकित किया। ग्राम चौकीदार अपने क्षेत्र की गतिविधियों, संदिग्ध व्यक्तियों एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाओं को पुलिस तक पहुंचाने के साथ-साथ अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में अहम योगदान देते हैं। इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, अपराधों की रोकथाम, संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने तथा पुलिस एवं ग्राम चौकीदारों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने के महत्व पर बल दिया गया। ग्राम चौकीदारों को ग्रामीण क्षेत्रों में सजग प्रहरी के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी निर्वहन करते हुए जनसुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय सहयोग प्रदान करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम चौकीदारों की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाना, पुलिस एवं ग्रामीण समुदाय के मध्य समन्वय को मजबूत करना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देना रहा।

About NW-Editor

Check Also

महोबा में मिशन शक्ति फेज-6.0 का शुभारंभ, महिला सशक्तिकरण के संदेश के साथ निकली जागरूकता रैली; पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना

महोबा। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *