Breaking News

राज्य शैक्षिक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह में महोबा की प्रधानाध्यापिका स्नेहलता शुक्ला लखनऊ में हुई सम्मानित

महोबा प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रदेश के राष्ट्रीय एवं राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों की निपुण भारत मिशन संगोष्ठी एवं वंदे मातरम पर आधारित शैक्षिक संगोष्ठी का भब्य आयोजन हुआ जिसका शुभारंभ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शिक्षकों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की एवं बधाई दी। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी द्वारा शिक्षकों द्वारा विद्यालयों में किये जा रहे नवाचारों, निपुण भारत की प्रगति एवं और बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्त द्वारा शिक्षण संवर्धन के विषय में विभिन्न विचार प्रस्तुत किए गए। किशोर न्यायिक बोर्ड की सदस्य प्रमिला गुप्ता द्वारा बच्चों के विषय में विभिन्न विचार प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा प्रदेश के 116 शिक्षकों को अंग वस्त्र/ स्मृति चिन्ह द्वारा सम्मानित किया गया। तदोपरांत कार्यक्रम के संयोजक मनीष देव, अयोध्या ने बताया कि शिक्षकों की 9 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं राकेश सचान (कैबिनेट मंत्री) के प्रतिनिधि विनीत शर्मा को दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक रूप से वंदे मातरम गीत प्रस्तुत किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विजय कुमार भुर्जी, आनंद द्विवेदी लखनऊ, विजय सोनी कानपुर आदि उपस्थित रहे। इसके पूर्व बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र तिवारी ने जनपद महोबा की राज्य अध्यापक पुरुष्कार से सम्मानित शिक्षका को बच्चो को केले के पत्ते से गुलाब का फूल बनाने ,गुलाबबच्चों को अनुशासित बनाना,कोविड के दौरान विद्यालय की साज सज्जा बनाए रखना रहना,बच्चों को आओ विज्ञान सीखें जैसे नवाचार उत्कृष्ट कार्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में महती भूमिका निभा रही एज स्नेहलता शुक्ला को राज्य अध्यापक पुरुष्कार से नवाजा गया जो एक मिसाल कायम किया था जिस बात की सराहना सोमवार के रोज आयोजित कार्यक्रम के दौरान बेसिक शिक्षा परिषद सचिव ने दुसरो को प्रेरणा लेने के प्रेरित किया जिनको प्रशस्ति पत्र एवं स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके अलावा 116 शिक्षकों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन जनपद महोबा के विकासखंड कबरई के प्राथमिक विद्यालय तिन्दौली की प्रधानाध्यापिका स्नेहलता शुक्ला द्वारा किया गया जिसकी सभी ने भूरी भूरी प्रसंशा की। कार्यक्रम में सैकड़ो शिक्षक व शिक्षिकायें मौजदू रहे

About NW-Editor

Check Also

महोबा में मिशन शक्ति फेज-6.0 का शुभारंभ, महिला सशक्तिकरण के संदेश के साथ निकली जागरूकता रैली; पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना

महोबा। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *