Breaking News
???????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????

कांग्रेस सेवा दल ने कोराई बाईपास चालू कराने की उठाई मांग

फतेहपुर। जिला कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष अनुराग नारायण उर्फ पुत्तन मिश्रा एडवोकेट के नेतृत्व में जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन प्रेषित किया गया। जिसमें इन लोगों ने मांग किया की कोराई बाईपास ना चालू होने के कारण शहर के अंदर भारी वाहनों के आवा गमन के कारण हमेशा राधा नगर व जयरामनगर चौराहा से नऊवाबाग तक भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है। जिससे स्थानीय लोगों, राहगीरों तथा विद्यालय के छात्र-छात्राओं व एंबुलेंस से आने-जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही जाम की स्थिति में क्षतिग्रस्त 50 नंबर रेलवे पुल के ऊपर खड़े हुए लोडेड भारी वाहनों के कारण कभी भी उक्त क्षतिग्रस्त रेलवे पुल ढह सकता है और दुर्घटना भी घट सकती है। जनहित को देखते हुए अतिशीघ्र कोराई बाईपास चालू कराए जाने की इन लोगों ने मांग किया। इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों में विष्णु पांडे, हिमांशु पांडे, परवेज अहमद, डॉक्टर सिद्धार्थ, आदित्य दुबे, आशीष शुक्ला, प्रदीप मिश्रा,सुभाष शर्मा, अरुण कुमार तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

पिता की फटकार से आहत युवक ने उठाया खतरनाक कदम, डाई पीने से बिगड़ी हालत

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के परमा का पुरवा गांव में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *