Breaking News

कांग्रेसियों ने स्वास्थ्य सेवाओं पर भ्रष्टाचार के मढ़े आरोप

– कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा, जांच की उठाई मांग
– कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने के लिए खड़े कांग्रेसी।
फतेहपुर। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कांग्रेस पार्टी के महासचिव आनंद सिंह गौतम की अगुवई में कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के मेडिकल स्टोर्स पर प्रतिबंधित कफ सिरप की अवैध बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है, जिससे आम जनता के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की मिलावटी और प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री लाखों लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ है। इसके अलावा मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में भी अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है। ज्ञापन के अनुसार, विकलांग प्रमाण पत्र जारी करने में फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। आरोप है कि संबंधित लिपिक और कथित दलालों की मिलीभगत से पैसे लेकर प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं, जिससे पात्र लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला चिकित्सालय पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। कहा गया है कि वहां दलाल सक्रिय हैं, जो डॉक्टरों के इशारे पर मरीजों को परेशान करते हैं। साथ ही अस्पताल में उपलब्ध सरकारी दवाओं को बाहर के मेडिकल स्टोर्स पर बेचे जाने की भी बात कही गई है। कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एक समिति का गठन किया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी कार्यकर्ता आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर औसाफ अहमद, आनंद सिंह गौतम, पं0 रामनरेश महाराज, अरूण कुमार सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

हादसे के बाद सड़क जाम करना पड़ा भारी, 20 ग्रामीणों पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के बसवा पौली रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *